अभिव्यक्ति की आजादी

बहुत से लोगों का मानना है कि अभिव्यक्ति की आजादी, वर्तमान शताब्दी की आवश्यकताओं में से है और जिस समाज में अभिव्यक्ति और संचार माध्यमों की स्वतंत्रता न हो वह तानाशाही समाज होता है। यह बात स्पष्ट है कि अभिव्यक्ति की आजादी का अर्थ, अपमान, उपहास और अराजकता नहीं है बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ सदैव अपने तार्किक व यथार्थवाद व्यवहार से हटकर सामने आता है।
अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर सोशल मीडिया में अमर्यादित भाषा का प्रयोग चर्चा का विषय है। यह सर्वविदित है की अब आए दिन सोशल मीडिया में भद्दे वक्तव्य और कार्टून या व्यंगयात्मक चित्र के रूप मे ऐसे भद्दे-भद्दे दृश्य देखने को मिल रहे हैं, जो हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या वैचारिक-अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को इस तरह से व्यक्त करके हम अपनी लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का गलत प्रयोग तो नहीं करने लगे हैं। हमें इस संदर्भ में नोम चोमस्की का यह कथन याद आ जाता है की अगर हम उन लोंगो की अभिव्यक्ति की आजादी पर विश्वास नहीं करते, जो हमें नापसंद हैं तो इसका सीधा मतलब है कि अभिव्यक्ति की आजादी पर हमारा विश्वास है ही नहीं।

विचार इस दुनिया में सबसे घातक हथियार हैं और यह किसी से नहीं छिपा है कि किस तरह से अच्छे विचार संसार को बदलते हैं, इसमें भी कोई दो राय नहीं है पर यह भी सत्य है कि कभी भी विचारों की अभिव्यक्ति नकारात्मक तरीके से करके बदलाव नहीं लाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर हमें हर दिन लाखों ऐसी पोस्ट देखने को मिल जाती हैं, जिसमें भद्रता को भी बड़े ही आपत्तिजनक तरीके से पेश किया जाता है। क्यों न इसे नियंत्रित किया जाए, यह सवाल दिन-प्रतिदिन अहम बनता जा रहा है, यह ठीक है कि हमारे लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है पर बात को सबसे सभ्य तरीके से रखने का गुण होना लाजिमी है। यकीनन प्रत्येक व्यक्ति के लिए उसके विचार ही सारे तालों की चाबी हैं पर विचारो को व्यक्त करने का एक सभ्य तरीका ही उसकी लोकतांत्रिक अभिवयक्ति को आधार प्रदान करेगा।
अब अगर हम उसे अश्लील या ऊटपटांग ढंग से व्यक्त करने को सही मानने लगेंगे तो एक दिन ऐसा भी आ सकता है, जब हर बात पर गाली-गलौज ही बहस का एकमात्र तरीका रह जाए। अपने विचार को अगर हमें अभिव्यक्त करना है तो इसके लिए हमें भाषा का मापदंड सबसे ऊपर रखना होगा। सोशल मीडिया के दुरुपयोग से जुड़ा दूसरा बिंदु भी इसी से जुड़ा है। सोशल मीडिया के चाहे जितने लाभ हों, उनसे आतंकवादियों के हाथ और भी लंबे हो रहे हैं। इस बात को लेकर चिंताए बढ़ती जा रही हैं कि गैर सामाजिक व देशद्रोही तत्त्वों को अपनी विचारधारा को प्रचारित करने और अपनी कुत्सित योजनाओं को साकार करने का सोशल मीडिया एक सहज व सस्ता माध्यम है। सोशल नेटवर्क माध्यम अपनी बात अपने जैसों तक पहुंचाने, लोगों को गुमराह करने, भड़काने या उनसे संपर्क साधने के लिए आतंकवादियों की पहली पसंद बन गए हैं।

नारी सुरक्षा

​आज हमारे देश में महिलाओ की सुरक्षा एक गंभीर विषय बनी हुई है महिलाए अपने घरो से बाहर निकलने में भी डरती हैं और जो किसी कारणवश मजबूरी मैं घरो से बाहर निकलती हैं वो अपनी सुरक्षा को लेकर भारी चिंता से ग्रसित रहती हैं क्या हमारा ये वही देश है जहाँ पर नारियों को पूजा जाता था ? ये प्रश्न विचारणीय है

ये सब सोचकर मन भारी चिंता से भरा जाता है और ये श्लोक याद आता है 'यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः'

क्या हमारे देश में अब देवताओं का वास नही है ? अगर नही तो इसका कारण कौन है ?

आए दिंन महिलाओ के साथ दुराचार , उत्पीड़न आदि की ख़बरें सुनने को मिलती है क्या हमारी मानसिकता इतनी दूषित हो गयी है की जो देश अपने गुणो के कारण पूरे विश्व में विख्यात था वहीं पर महिलाए अब सुरक्षित नही रह गयी है हमारे समाज में नारियों को अभी तक वो दर्जा नाही प्राप्त है जिसकी बातें बड़ी बड़ी किताबों में लिखी गयी हैं आखिर क्यूँ इनके अधिकारों को छीना जाता है ?

हमारे द्देश में बहुत सी ऐसी महिलाए हुई हैं जिन्होने देश की गरिमा , मान ,और सम्मान को बढ़ाया है फिर भी इनकी ये दशा होना विचारणीय है नारी को जननी माता पुण्यशीता गृहशोभा गृहलक्ष्मी क्या सिर्फ वेद पुरान और ग्रंथो में ही माना गया है ?

नारी वो है जो इस संसार को गतिशील रखती है कोई भी हो उसे इस दुनिया में लाने का गौरवपूर्ण कार्य नारी है करती है और अपनी जननी के तुल्य उसी नारी पर हम अत्याचार करते हैं ये अपराध क्षमायोग्य नही है?
आज हमें चाहिए की हम सभी ये संकल्प ले की सदैव नारी की रक्षा करेंगे जब तक हम खुद को नियंत्रित नही करेंगे तब तक ये कुकृत्य होता रहेगा?

सरकार द्वारा कानून बनाने से ये समस्या हल नही होगी जब तक हम अपनी दूषित मानसिकता को बरकरार रखेंगे क्यूँकि जब हम नारी जाति का सम्मान करेंगे तो कोई भी दूसरा व्यक्ति उसकी तरफ आँख उठाने से भी डरेगा और नारी को अपने अधिकारो को उपयोग करने की पूर्ण स्वतंत्रता मिलेगी तथा वो निर्भय रहेगी……